जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa Wild Boar Attack : गढ़वा जिले के रंका थाना के दुधवल गांव निवासी 50 वर्षीय हसनु अंसारी पर गुरुवार को एक जंगली सूअर (Wild Boar) ने हमला कर दिया।

सूअर ने हसनु अंसारी को काटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए Sadar Hospital में भर्ती कराया गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीया हसबुन बीवी व हसनू अंसारी दोनों जंगल की ओर सुबह 8 बजे केंदू पता तोड़ने गए थे। उसी बीच एक जंगली सूअर ने हसबून बीवी के ऊपर हमला करने जा रहा था।

हसनु उसे बचाने गया तो सूअर ने उसके ऊपर हमला कर दिया। हसबून के शोर मचाने के बाद सूअर उसे छोड़ कर भागा। घटना के बाद उसे परिजनों जख्मी हसनू को इलाज के लिए Sadar Hospital पहुंचाया गया।

Share This Article