पलामू में रिजेक्टेड एफटीओ एवं मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना की हुई समीक्षा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर ने बुधवार को मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2013 -14 एवं 2014-15 के दौरान रिजेक्टेड एफटीओं की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने रिजेक्टेड एफटीओ के कारणों की गहनता से समीक्षा की।

बताया गया कि इनवैलिड पीओ कोड, इनवैलिड एकाउंट, साइलेंट एकाउंट व अन्य त्रुटियों के कारण कुछएफटीओ को रिजेक्ट किया गया है।

इस पर डीडीसी द्वारा डाक अधीक्षक को सभी त्रुटियों का सुधार करते हुए संबंधित मजदूर को अविलंब भुगतान करने की बात कही गयी साथ ही डीडीसी ने मैनुअली तरीके से किए गए मजदूरी भुगतान का प्रतिवेदन भी देने की बात कही।

इसके अलावा डीडीसी ने मुख्यमंत्री लक्ष्मी लाडली योजना के स्वीकृत लाभुकों को प्रोत्साहन देय राशि डाकघरों में निवेशित करने संबंधित भी समीक्षा की गयी, जहां डीडीसी श्री जमुआर ने सर्वप्रथम मुख्यमंत्री लाडली योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2011-12 से वित्तीय वर्ष 18-19 तक स्वीकृत लाभुकों की संख्या एवं स्वीकृति के पश्चात बच्ची के नाम से डाकघरों में खोले गए खाते से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

‘जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने डीडीसी को अवगत कराया कि पलामू में वित्तीय वर्ष 2011-12 से लेकर 2018-19 तक के कुल 9888 लाभुकों को स्वीकृति प्रदान करते हुए लाभुकों के नाम से डाकघरों में राशि निवेशित करने हुए वर्षवार चेक के माध्यम से राशि एवं लाभुकों की सूची डाकघर को उपलब्ध करा दिया गया है।

Share This Article