Latest Newsझारखंडघर से दही लेने निकली और सुबह खेत में मिला खून से...

घर से दही लेने निकली और सुबह खेत में मिला खून से लतपथ युवती का शव, दुष्कर्म के बाद…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sahibganj Rape Case : साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थानांतर्गत महादेवगंज DVL घाट जाने वाले रास्ते में शनिवार की सुबह मकई के खेत में खून से लतपथ युवती का शव मिला।

शव (Dead Body) मिलने की सूचना पाकर थाना प्रभारी शशि सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए Sadar Hospital भेज दिया। युवती की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कुलीपाड़ा निवासी दिवाली की पुत्री रोकैया खातून (24 वर्ष) के रूप में हुई।

पुलिस ने घटना स्थल से चप्पल, पत्थर समेत अन्य सामान बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह दुष्कर्म के बाद हत्या (Murder) का मामला लगता है। युवती की हत्या पत्थर से कूच कर की गई है।

मामले में युवती की बड़ी बहन फिरोजा खातून व बहनोई मो. इसरार ने बताया कि रात में वह दही लाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी।

उसकी काफी खोजबीन की गई, पर कहीं पता नहीं चला। सुबह में खेत में शव (Dead Body) पड़े होने की सूचना पर वे लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। युवती का मोबाइल भी गायब है।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...