बर्ड फ्लू को ले RK मिशन आश्रम की एक किलोमीटर परिधि में हुआ सैनिटाइजेशन

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanitization Regarding Bird Flu : गुरुवार को बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि होने के बाद रामकृष्ण शमिशन आश्रम की एक किलोमीटर की परिधि में सैनिटाइजेशन (Sanitization) का कार्य किया गया।

DC राहुल कुमार सिन्हा (Rahul Kumar Sinha) के निर्देश के चाद गठित Rapid Response टीम ने एक किमी की परिधि में बिकने वाले मुर्गा-मुर्ती और अंडा की दुकानों में छिड़काव कर संक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया, टीम ने बताया कि यह अभियान शुक्रवार को भी जारी रहेगा गौरतलब है कि मंगलवार को रामकृष्ण मिशन आश्रम के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।

इसके बाद एक किमी की परिधि में कुक्कटों (मुर्गा-मुर्गी और अंडों) को नष्ट किया गया था। टीम ने 600 चूजा बत्तख, 170 बत्तख और 5,350 बत्तख अंडा को नष्ट किया था।

जानकारी के अनुसार रामकृष्ण मिशन आश्रम से एक किमी की दूरी के आसपास मुर्गा, अंडा और वत्तख की बिक्री उत्गले आदेश तक बंद रहेगी।

रामकृष्ण मिशन आश्रम परिसर में पक्षियों को मारने वाले लोगों की जांच के लिए RIMS को टीम द्वारा सैंपल संग्रहित किया गया। सैंपल की जांच Microbiology विभाग में की जायेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर पक्षियों को मारने में लगे लोगों की कोरेंटीन अवधि समाप्त होगी। ऐसा नहीं करने पर संक्रमण बढ़ सकता है।

Share This Article