ऐसा करके हेमंत सोरेन ने अपने डर को प्रमाणित किया: संजय सेठ

रांची के मोरहाबादी में BJP के युवा आक्रोश रैली पर हुए लाठीचार्ज और पुलिसिया कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि Hemant Soren ने अपनी बर्बर मानसिकता का परिचय दिया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sanjay Seth Said: रांची के मोरहाबादी में BJP के युवा आक्रोश रैली पर हुए लाठीचार्ज और पुलिसिया कार्रवाई पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि Hemant Soren ने अपनी बर्बर मानसिकता का परिचय दिया है।

हेमंत सोरेन सरकार से झारखंड के युवा उनके ही वायदों का जवाब मांगने आए थे। रोजगार पर, बेरोजगारी भत्ता पर, युवाओं पर हो रहे अत्याचार पर, आदिवासियों पर हो रहे जुल्म पर, महिलाओं पर हो रहे व्यभिचार जैसे मुद्दों पर झारखंडवासियों को झूठे सपने दिखाकर हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने।

सेठ ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद Hemant Soren ने पांच साल में झारखंड में भ्रष्टाचार, अत्याचार को बढ़ावा देने का काम किया है। इन सब चीजों का जवाब मांगने राज्यभर के युवा आज मोराबादी आए थे। शांतिपूर्ण तरीके से युवा प्रर्दशन कर रहे थे।

सरकार से जवाब मांग रहे थे लेकिन मुख्यमंत्री ने अपनी तानाशाही का परिचय दिया। पहले तो कटीले तारों की बेरीकेटिंग की और युवा जब जवाब मांगने के लिए आगे बढ़े तो उन पर लाठियां बरसाई। आंसू गैस के गोले छोड़े। ऐसा करके मुख्यमंत्री ने अपने डर को प्रमाणित किया है। राज्य का युवा इनकी ईट से ईट बजाने को तैयार हैं। मुख्यमंत्री अपने घर में बैठकर खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पूरे राज्य की जनता सड़कों पर है।

रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि अब इस राज्य के युवा यह तय कर चुके हैं कि युवाओं पर लाठियां बरसाने, रोजगार मांगने वाले पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करने वाली, आदिवासी महिला अत्याचार पर मुखर होकर बोलने वालों पर यह सरकार तानाशाही कर रही है। सेठ ने कहा कि ऐसी तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने का मन युवा बना चुका है। लोकतांत्रिक तरीके से आने वाले दिनों में इसका मुंहतोड़ जवाब राज्य की जनता देगी।

दूसरी ओर, BJP के युवा मोर्चा की ओर से आयोजित आक्रोश रैली में घायल कार्यकर्ताओं से मिलने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ RIMS पहुंचे। रिम्स पहुंचकर घायल कार्यकर्ताओं का हाल जाना।

Share This Article