झारखंड के इस जिले में बिना रजिस्ट्रेशन कराए मिलेगी covaccine की सेकंड डोज़

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दिनीनगर: उपायुक्त शशि रंजन ने रविवार को बताया कि जिले में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने को लेकर अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि वैक्सीन का दूसरा डोज़ देने की प्रक्रिया को और सुलभ बनाते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया खत्म कर दी गयी है।

उपायुक्त ने बताया कि 18 से 44 आयु वर्ग के जिन लोगों को शहर के मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अलावा सदर प्रखंड का पुराना कार्यालय भवन, बैरिया स्थित सदर प्रखंड कार्यालय परिसर, सुदना अघोर आश्रम रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय, रांची रोड रेड़मा स्थित पंचायत भवन में कैम्प लगाकर कोवैक्सीन दिया गया था, जिसमें ऐसे कई लोग हैं जिनका कोवैक्सीन का दूसरा डोज़ लेने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे सभी लोगों को उपरोक्त सभी केंद्रों पर बगैर रजिस्ट्रेशन कराए ही कोवैक्सीन का दूसरा डोज़ दिया जायेगा। उपायुक्त ने जिले वासियों से कोरोना का टीका आवश्यक रूप से लेने की अपील की है।

साथ ही कहा कि इस महामारी से लड़ने में टीका हथियार के रूप में कार्य करेगा।

Share This Article