Homeझारखंडसप्ताह में दो दिन फील्ड विजिट पर रहेंगे उच्चाधिकारी: शिल्पी नेहा तिर्की

सप्ताह में दो दिन फील्ड विजिट पर रहेंगे उच्चाधिकारी: शिल्पी नेहा तिर्की

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Shilpi Neha Tirkey Departmental Review: कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की (Shilpi Neha Tirkey) ने शुक्रवार को नेपाल हाउस में पहली विभागीय समीक्षा के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग के उच्च अधिकारी सप्ताह में दो दिन फील्ड विजिट पर रहेंगे।

इसका उद्देश्य ग्राउंड लेबल पर विभाग की योजनाओं की हकीकत जानना है। अधिकारी विभाग के बंद कमरों से बाहर निकलकर धरातल पर योजनाओं की हकीकत को समझने का काम करेंगे।

दिनभर चली मैराथन बैठक के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि समीक्षा बैठक (Review Meeting) में विभाग के सामने चुनौतियों को चिह्नित करते हुए उसके समाधान की दिशा में बढ़ने पर चर्चा हुई है।

इसके साथ विभागीय बजट को लेकर भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वो खुले विचार से लोगों के सुझाव को ग्रहण करने की सोच को अपनाये।

उन्होंने कहा कि विभाग ग्रामीण हाट बाजार को विकसित करेगी। ग्रामीण इलाकों में जर्जर हाट बाजार को दुरुस्त करने के लिए विभाग राशि खर्च करने पर भी सहमति बनी है। विभाग की योजनाओं की संपूर्ण जानकारी के लिए ब्लॉक स्तर पर योजना कैलेंडर जारी करने का निर्देश दिया गया है।

दरअसल, योजना की सही जानकारी के अभाव में लाभुकों तक विभाग की योजना का लाभ नहीं पहुंचा पाता है। समीक्षा बैठक के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिया गया है।

मेधा डेयरी को तेजी के साथ प्रमोट करने का निर्णय

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र सरकार की योजना का पहले विभागीय स्तर पर समीक्षा की जाएगी। योजना को लेकर विभागीय सहमति बनने के बाद विभाग उस पर काम करेगी।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि नये कोल्ड स्टोरेज बनाने के बजाय पुराने कोल्ड स्टोरेज को चालू करने पर विभाग का फोकस रहेगा। किसानों के उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण स्तर के बाजार को विभाग बढ़ावा देगी।

मेधा डेयरी (Medha Dairy) को तेजी के साथ प्रमोट करने का निर्णय लिया गया है। झारखंड में किसान खरीफ में ज्यादा और रवि फसल पर ध्यान देते हैं। इसमें समय के साथ बदलाव करने की जरूरत है। राज्य में आलू की खेती के लिए पहले स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट की आवश्यकता होगी। इसके लिए विभाग के अधिकारी उधोग विभाग के साथ सामंजस्य बैठाकर इस दिशा में पहल करेंगे।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...