BJP झारखंड प्रभारी बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, आज कर रहे बैठक

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Shivraj Chauhan in Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार देश के केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) Ranchi पहुंचे।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) रांची पहुंचने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ (Sanjay Seth), राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash), हटिया विधायक नवीन जायसवाल (Naveen Jaiswal) सहित प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने का स्वागत किया।

रात्रि विश्राम के लिए शिवराज नामकुम के ICAR रवाना

देर शाम रांची पहुंचने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात्रि विश्राम के लिए नामकुम के लिए प्रस्थान कर गए।

नामकुम के ICAR में रात्रि विश्राम करने के बाद 23 जून को प्रदेश कार्यालय में बैठक में शामिल होंगे।

बता दें कि झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने इन दोनों नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है।

इसी जिम्मेदारी को निभाने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान झारखंड के चुनाव प्रभारी बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे हैं।

शिवराज सिंह चौहान आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए झारखंड में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

Share This Article