सिल्ली में सुदेश महतो ने सैकड़ों शिक्षकों को किया सम्मानित

आजसू पार्टी अध्यक्ष सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि शिक्षक हमारे भाग्यविधाता हैं। इस समाज को किसी एक व्यक्ति, एक नेतृत्व से नहीं गढ़ा जा सकता है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sudesh Mahato Honored Hundreds of teachers in Silli: आजसू पार्टी अध्यक्ष सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि शिक्षक हमारे भाग्यविधाता हैं। इस समाज को किसी एक व्यक्ति, एक नेतृत्व से नहीं गढ़ा जा सकता है।

समाज, राज्य और राष्ट्र को गढ़ने के लिए शिक्षकों की भूमिका अहम है। हमें बच्चों की तार्किक क्षमता को बढ़ाने के लिए काम करना है। तर्क से नए विचारों का सृजन होगा। सिर्फ सरकारी घोषण मात्र से शिक्षा व्यवस्था को सुधारा नहीं जा सकता है। इसके लिए विद्यालय व बच्चों को नजदीक से देखना होगा, गांव-परिवार के हालात को समझना पड़ेगा।

सुदेश कुमार महतो सिल्ली स्थित Ambedkar Park के समीप शुक्रवार काे आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह काे संबाेधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों शिक्षकों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस सुधार के लिए हमारे द्वारा लगातार काम किए जा रहे हैं। क्षेत्र के विद्यालयों को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयासरत हैं।

स्मार्ट क्लास, वी आर लैब, निःशुल्क उड़ान कोचिंग, Student Express जैसी सुविधाएं आज हमारे बच्चों को मिल रही है। आगे इन सभी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि उनके सपनों और उनकी मेहनत के बीच कोई रुकावट न आए।

बदलाव के लिए आप सभी के विचार हमारे लिए बहुमूल्य हैं। बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए शिक्षकों की भूमिका अहम है। आज शिक्षकों को अपने विद्यालय की बेहतरी की दिशा में काम करने के लिए अधिकारियों से अनुमति लेनी पड़ती है और कई बार यह अनुमति मिलने में बहुत देर हो जाती है, जिससे विद्यालय का विकास प्रभावित होता है।

Share This Article