भाजपा ने की गिरिडीह के उप नगर आयुक्त को पद से हटाने की मांग

गिरिडीह के उप नगर आयुक्त विशालदीप खलखो को पद से हटाने के लिए BJP का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को Election Commission पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

BJP demands removal of Giridih Deputy Municipal Commissioner from the Post: गिरिडीह के उप नगर आयुक्त विशालदीप खलखो को पद से हटाने के लिए BJP का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को Election Commission पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

साथ ही मांग की कि तत्काल विशाल दीप को उनके पद से हटाया जाय और उनको चुनाव कार्य से दूर रखा जाय।

सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि विशाल दीप खलखो 10/7/2021 से गिरिडीह जिले में पदस्थापित हैं और अभी चुनाव का घोषणा भी नहीं हुआ है। अभी से विशाल दीप राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता ऐसा व्यवहार कर रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक अगस्त को झारखंड के मुख्य सचिव को निर्देशित किया था कि तीन वर्ष से ज्यादा एक स्थान (जिला) में टिके अधिकारियों-पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाय। इसके 37 दिन बाद भी विशाल दीप खलखो को क्यों नहीं हटाया गया।

Share This Article