चंपाई सोरेन BJP में जाएंगे या नहीं, सस्पेंस जारी

झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन (Champai Soren) के कई विधायकों के साथ BJP में शामिल होंगे या नहीं। इसपर सस्पेंस बरकरार है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Suspense continues whether Champai Soren: झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन (Champai Soren) के कई विधायकों के साथ BJP में शामिल होंगे या नहीं। इसपर सस्पेंस बरकरार है।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स के बायो से JMM लीडर और मंत्री हटा लिया है। पूर्व CM के घर सरायकेला-खरसावां जिले के गांव जिलिंगगोड़ा से JMM का झंडा हट गया है।

वहीं मुख्यमंत्री Hemant Soren ने इशारों में भाजपा और चंपई सोरेन पर निशाना साधा है। हेमंत सोरेन ने कहा है कि पैसे के दम पर घर और पार्टी तोड़ी जा रही है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्था नहीं रहा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव की घंटी हमारे विरोधी भाजपा के पास है और जल्द ही ये बजने वाली है।

चंपाई के साथ कई विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। इनमें खरसावां से जेएमएम विधायक दशरथ गागराई ने BJP में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने एक शपथ पत्र जारी किया है जिसमें लिखा है कि हम आधी रोटी खा लेंगे, मगर गुरु जी (शिबू सोरेन) के मान सम्मान को नीचे नहीं होने देंगे। JMM इस राज्य की माटी की पार्टी है और मुझे गर्व है कि मैं इस पार्टी का सिपाही हूं।

BJP डूबता हुआ जहाज

हालांकि चंपई सोरेन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का भी बयान आया है। पार्टी ने कहा है कि भाजपा डूबता हुआ जहाज है और चंपई सोरेन क्रांतिकारी हैं और कहीं नहीं जाएंगे।

इस बीच Champai Soren ने दिल्ली पहुंचने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने निजी काम से आया हूं। Champai Soren ने कहा कि उनकी बेटी दिल्ली में रहती है, जिसके चलते वे दिल्ली में आते रहते हैं। चंपई ने कहा कि वह अपनी बेटी से मिलने आए हैं।

Share This Article