चतरा की इस पहाड़ी पर भगवान गणेश की प्रतिमा का 1200 साल पुराना है इतिहास

जिले के पत्थलगडा प्रखंड के लेंबोईया पहाड़ी में भगवान गणेश (Lord Ganesha) की एक प्राचीन प्रतिमा है। यहां का इतिहास बारह सौ साल प्राचीन बताया जा रहा है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Statue of Lord Ganesha on this hill of Chatra has 1200 years old History.: जिले के पत्थलगडा प्रखंड के लेंबोईया पहाड़ी में भगवान गणेश (Lord Ganesha) की एक प्राचीन प्रतिमा है। यहां का इतिहास बारह सौ साल प्राचीन बताया जा रहा है। यहां प्राचीन मां दक्षिणेश्वरी देवी चामुंडा मंदिर में भगवान गणेश की भी एक दुर्लभ प्रतिमा है, जिनका प्रतिदिन पूजा-अर्चना किया जाता है।

यहां आने वाले श्रद्धालु बड़े ही श्रद्धा पूर्वक भगवान गणपति की पूजा अर्चना कर सुखमय जीवन की कामना करते हैं। भगवान गणेश के साथ यहां अन्य देवी देवताओं की प्राचीन प्रतिमा की भी पूजा-अर्चना होती है।

झारखंड कला संस्कृति (Jharkhand art culture) व पुरातत्व विभाग के पूर्व सहायक निदेशक डॉ हरेंद्र सिन्हा ने बताया कि लेंबोईया पहाड़ी में पाल कालीन प्रतिमाएं हैं, जो आठवीं से 10 वीं शताब्दी की हैं।

Share This Article