दिल्ली में झारखंड विधानसभा की हर सीट पर होगी चर्चा, राजेश ठाकुर ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Assembly Election : सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election)  को लेकर कांग्रेस (Congress) की Delhi में बैठक होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi), संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष, कांग्रेस कोटे के मंत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

हर सीट पर होगी चर्चा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस की बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए हर सीट पर चर्चा होगी।

किन जनहित के मुद्दों पर आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के बीच जाया जाए, ये तय किए जाएंगे।

झारखंड की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच कैसे पहुंचाया जाए, ताकि विपक्ष द्वारा किसी भी तरह जनता को बरगलाया ना जा सके, इस पर रणनीति बनेगी।

राहुल गांधी का झारखंड से विशेष लगाव

राजेश ठाकुर ने कहा कि 2019 के और वर्तमान चुनावी हालात पर चर्चा कर आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

घोषणा पत्र सहित सारे समीकरणों, गठबंधन दलों के साथ संवाद और समन्वय की रणनीति पर चर्चा होगी। झारखंड में चार महीने के बाद विधानसभा का चुनाव है।

राहुल गांधी का झारखंड से विशेष लगाव रहा है। झारखंड में होने वाले चुनाव पर उनकी गंभीर नजर है। लोकसभा चुनाव में झारखंड में मिली सफलता से उनमें एक विश्वास है कि राज्य में फिर से महागठबंधन की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।

Share This Article