झारखंड में 30 और 31 को होगी बारिश, मौसम विभाग ने…

झारखंड में दो अगस्त तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से मिली जानकारी के अनुसार दो अगस्त तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश (Rain ) होने की प्रबल संभावना है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : झारखंड में दो अगस्त तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से मिली जानकारी के अनुसार दो अगस्त तक राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश (Rain ) होने की प्रबल संभावना है।

इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई जबकि राज्य में कहीं- कहीं पर भारी बारिश भी हुई। राज्य में मॉनसून गतिविधि सक्रिय रही। सबसे अधिक वर्षा 77 MM दारू (हजारीबाग) में दर्ज की गयी।

उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस चाईबासा (Chaibasa) में दर्ज किया गया। शनिवार को दिन में सबसे अधिक बोकारो में 49.5 MM बारिश हुई।

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार 28 जुलाई को खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, पलामू और गढ़वा में भारी बारिश की संभावना है जबकि 30 और 31 जुलाई को राज्य के दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

31 जुलाई और एक अगस्त को राज्य के उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी भागों गढ़वा, पलामू , लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका और देवघर में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी रांची में एक जून से 27 जुलाई तक 314 मिलीमीटर बारिश हुई है।

Share This Article