केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल शाम Ranchi आएंगे, सेट होगी आगे की रणनीति!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आगमन के लिए रांची का जगन्नाथ मैदान पूरी तरह से सज धजकर तैयार हो गया है।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Union Home Minister Amit Shah will Come to Ranchi Tomorrow Evening: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आगमन के लिए रांची का जगन्नाथ मैदान पूरी तरह से सज धजकर तैयार हो गया है। 20 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे अमित शाह झारखंड BJP की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार शाम को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, जहां वे संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, और अन्य नेताओं के साथ बैठक में व्यस्त रहे।

बाबूलाल मरांडी ने अमित शाह के दौरे को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के मद्देनजर उनके मार्गदर्शन से पार्टी को बहुत लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी एक मजबूत राजनीतिक दल बनी है, और उनका अनुभव आगामी चुनावों के लिए काफी मददगार साबित होगा।

BJP की विस्तारित कार्यसमिति की बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होगी, जिसमें पार्टी के 513 मंडल, जिला, और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। करीब 25,000 पार्टी पदाधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर 29 निबंधन काउंटर बनाए गए हैं जहां से पदाधिकारी Registration कराएंगे। बैठक के लिए 30,000 कुर्सियां लगाई गई हैं।

मुख्य मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रहेगी। बैठक का समापन अमित शाह (Amit Shah) के संबोधन से होगा, जिसमें वे पार्टी पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव जीतने के टिप्स देंगे।

Share This Article