अपराधियों ने दो ट्रैक्टरों को फूंका, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Lohardaga Criminals Burnt two Tractors: शनिवार की देर रात को कैरो थाना (Cairo Police Station) क्षेत्र के उतका गांव में अपराधियों ने दो ट्रैक्टर में आग लगाकर फूंकने की कोशिश की।

Police ने ऐन वक्त पर अपराधियों के मंसूबे को विफल कर दिया। समय रहते घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और ट्रैक्टरों को जलने से बचा लिया।

पुलिस के अनुसार, ब्रजकिशोर साहू के दो ट्रैक्टर में अज्ञात अपराधियों ने आग लगा दी। प्रतिदिन की तरह कैरो थाना क्षेत्र के उतका गांव निवासी ब्रजकिशोर ने अपने दोनों Tractor को घर के बाहर खड़ा कर अंदर सो रहे थे।

इस बीच कैरो थाना के SI मनोज गुप्ता सहित सशस्त्र बल गश्त पर निकले हुए थे। तभी पुलिस की नजर जलते ट्रैक्टर पर पड़ी। पुलिस ने ब्रजकिशोर साहू को बुलाकर आग को बुझा दिया। Police को घटनास्थल से एक तेल का डिब्बा बरामद किया गया।

मामले में कैरो थाना प्रभारी नीरज कुमार का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। ऐसा लग रहा है जैसे आपसी रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जल्द ही अपराधियों को धर दबोचेगी और उसके बाद ही घटना के पीछे का कारण पता चल जाएगा।

Share This Article