महिला ने मुखिया पर दुष्कर्म और सात साल से यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pratappur Rape: मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने प्रतापपुर पंचायत (Pratappur Panchayat) के मुखिया शफीक खान उर्फ भुट्टो पर दुष्कर्म (Rape) और सात साल से यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

उसने केस दर्ज कराते हुए ऑडियो क्लिप भी सौंपी है।

अपने आवेदन में महिला ने यह कहा है कि मुखिया ने उसके परिजनों की हत्या की भी धमकी दी है। थाना प्रभारी केके साहू ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

प्राथमिकी (FIR) में महिला ने कहा है कि 2017 में जब वह महज 17 साल की थी तो मुखिया शफीक खान ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म (Rape) किया। उसके बाद धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 22 जून 2019 को मुखिया ने उसकी शादी दूसरे युवक से करा दी।

शादी के कुछ दिन के बाद शफीक उसके ससुराल फोन करने लगा। आरोपी ने उसके साथ पहले की बातचीत का ऑडियो रिकॉर्डिंग ससुराल वालों को भेज दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे छोड़ दिया था।

Share This Article