झारखंड के इन जिलों में बारिश और वज्रपात का येलो Alert, मौसम विभाग ने दिया Update…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: झारखंड के पलामू सहित चार जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना है, इसे लेकर Yellow Alert जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिलों में अगले एक से तीन घंटे में बारिश की संभावना है, जिसके साथ वज्रपात (Thunderclap) की भी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

झारखंड में अगले दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं, जिसमें 9 और 10 जुलाई को कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। इसे लेकर भारी बारिश के लिए भी Yellow Alert जारी किया गया है।

12 और 13 जुलाई को उत्तर पूर्वी भागों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि 13 जुलाई को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग और रामगढ़ में मध्य और उत्तरी भागों में भी भारी बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में झारखंड में हल्की बारिश (Raiin) हुई है, जहां सबसे अधिक वर्षा गुरबंधा में दर्ज हुई है। उच्चतम तापमान सरायकेला में और न्यूनतम तापमान रांची में रहा है।

Share This Article