गिरिडीह के यामाहा बाइक सर्विस सेंटर में करंट लगने से युवक की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जमुआ थाना क्षेत्र के जमुआ चौक स्थित यामाहा बाइक सर्विस सेंटर (मारुति होटल) में मंगलवार को करंट से एक युवक की मौत हो गई।

मृतक थाना क्षेत्र के ही काजीमगहा गॉववासी 27 वर्षीय मोहम्मद सोनू था और वह जमुआ चौक स्थित ही यामाह शो रूम में काम करता था।

बताया गया कि युवक शो रूम मे बाइक के काम करने के दौरान ही करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर जमुआ बीडीओ बिनोद कुमार कर्मकार, जमुआ सर्कल इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।

इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article