Latest Newsझारखंडडालटनगंज के SP कोठी के शुभम की रेलवे ट्रैक पर मिली डेड...

डालटनगंज के SP कोठी के शुभम की रेलवे ट्रैक पर मिली डेड बॉडी, मर्डर की आशंका…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dead Body Found on Railway Track: जिला मुख्यालय डालटनगंज के SP कोठी रोड आबादगंज के Shubham Agarwal (40) की हत्या (Murder) कर दी गई।

उसका शव (Dead Body) मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ के DTS Tola में डालटनगंज-चियांकी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे से बरामद किया गया।

घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेजी से अनुसंधान किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे सुआ DTS टोला में रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा गया। बाद में डेड बॉडी की पहचान की गई।

सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। छानबीन की गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।

डेड बॉडी को देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसके सिर पर वार किया गया होगा। दाहिने हाथ की उंगलियां भी क्षतिग्रस्त पाई गई।

प्रेम प्रसंग में हुई शुभम की हत्या

संभावना है कि हत्या से पहले युवक जान बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गया होगा। ऐसे में उसकी हाथ की तीन उंगली क्षतिग्रस्त नजर आई।

उसके गले का सोने का चैन, मोबाइल, पर्स गायब मिले हैं। मोटरसाइकिल बरामद हुई है। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे से शुभम का कोई अता पता नहीं चल रहा था।

ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग (Love affair) में शुभम की हत्या हुई, जहां घटना हुई उसके अगल-बगल की किसी युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा है। प्रेम प्रसंग होने के कारण शुभम उपरोक्त इलाके में आना-जाना करता था।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...