Homeझारखंडझारखंड : मजदूरों से भरी वैन खाई में गिरी, 18 जख्मी, एक...

झारखंड : मजदूरों से भरी वैन खाई में गिरी, 18 जख्मी, एक की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Road Accident: पलामू (Palamu) से सटे गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सारो गांव से नलजल योजना में काम करने जा रहे मजदूरों से भरी Pickup Van खाई में गिर गयी।

15 फीट गहरी खाई में वाहन के गिरने से उसमें सवार डेढ दर्जन मजदूर जख्मी हो गए, वहीं एक की मौत हो गयी। सभी घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह की है।

मृत मजदूर की पहचान ओमप्रकाश वियार के रूप में हुई है। दो मजदूर सुगिया देवी एवं दुबे वियार की गंभीर स्थिति को देखते हुए गढवा Sadar Hospital भेजा गया। बाकी मजदूरें को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल बंशीधर नगर भेजा गया।

घटना के अनुसार सारो गांव के मुड़ा अहरा से दर्जनों मजदूर पिकअप वैन में सवार होकर रोजाना की तरह नलजल योजना में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कुछ ही दूरी पर पिकअप वैन सारो गांव के हनुमान मंदिर स्थित कोठिलवा आहर लगभग 15 फीट गहरी खाई में अनियंत्रित होकर पलट गया।

अचानक जोरदार आवाज एवं मजदूरो की रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव में अफरा तफरी मच गयी। घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंच कर आहर में गिरे पिकअप वैन में फंसे सभी घायल मजदूरो को बाहर निकाला।

ग्रामीणों द्वारा तत्काल घायलों के इलाज के लिए 108 पर फोन कर एम्बुलेंस बुलायी गयी। घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेंस पर ग्रामीणों की मदद से सभी घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा गया।

घटना के जनाकारी मिलने पर विशुनपुरा (Vishunpura) थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह दलबल के साथ धटना स्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी लिया। पुलिस द्वारा जेसीबी की मदद से खाई में गिरी पिकअप को निकाला गया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...