झारखंड में आज से मौसम के मिजाज ने फिर शुरू किया टर्न लेना, Yellow Alert जारी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather: झारखंड में गुरुवार से मौसम (Weather) के मिजाज ने एक बार फिर टर्न लेना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, इस तरह का बदलाव 27 फरवरी तक जारी रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दवाब, पश्चिम बंगाल से आ रही नमी व उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 22 फरवरी को रांची, पलामू प्रमंडल में बारिश और बज्रपात को लेकर Yellow Alert भी जारी किया गया है।

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक AC मंडल ने बताया कि 22 फरवरी को राज्य के उत्तर क्षेत्र (पलामू प्रमंडल), मध्य क्षेत्र (राजधानी और आसपास के साथ-साथ दक्षिणी क्षेत्र (कोल्हान) में कहीं कहीं हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। 23 फरवरी को राज्य के दक्षिणी और उत्तर हिस्से में बारिश हो सकती है।

24 और 25 फरवरी को राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेसि के बीच होगी। न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेसि को बीच रह सकती है।

मौसम केंद्र ने राजधानी रांची में 26 और 27 फरवरी को बारिश होने की संभावना जतायी है, इथर, बुधवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे।

कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, जमशेदपुर में करीब 15 मिमी के आसपास बारिश हुई। राजधानी रांची में धूप और छांव का खेल चल रहा है। गुरुवार को भी मौसम का ऐसा ही मिजाज दिख रहा है।

Share This Article