चंद रुपयों के लिए करते हैं मोबाइल चोरी, जानें झारखंड के इन बदमाशों की कहानी…

झारखंड (Jharkhand) के पलामू में 2 मोबाईल चोर महंगी से महंगी मोबाइल चोरी करने के बाद 200 से 500 रुपए में बेच देते थे। मोबाइल चोरी करना मानो उन्होंने शौक बना लिया था।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mobile Theft: झारखंड (Jharkhand) के पलामू में 2 मोबाईल चोर महंगी से महंगी मोबाइल चोरी करने के बाद 200 से 500 रुपए में बेच देते थे। मोबाइल चोरी करना मानो उन्होंने शौक बना लिया था। हालांकि शिकायत के बाद उन दोनो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से चोरी के आधा दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद हुए हैं।

कैसे हुआ खुलासा

दरअसल, Palamu के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के महुलिया में एक व्यक्ति के मोबाइल की चोरी हो गई थी। पुलिस इसी मामले की जांच कर रही थी, जांच के दौरान Police ने संतु कुमार और दीपक कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया।

संतु और दीपक नावाजयपुर थाना (Navajaipur Police station) क्षेत्र के तिसिबार के रहने वाले हैं। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न कंपनियों के आठ मोबाइल बरामद किया है।

इस कीमत में बेचते थे चोरी का मोबाईल

नावाजयपुर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों के पास से पुलिस ने चोरी के आठ मोबाइल बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक शौक के लिए मोबाइल चोरी करते थे।

दोनों 200 से 500 रुपए में चोरी के मोबाइल को बेच दिया करते थे। दोनों चोरी के बाद अपने पास मोबाइल लंबे समय तक रखते थे और कभी-कभी खुद इस्तेमाल करते थे दोस्त द्वारा मांगे जाने पर उन्हें Mobile भी गिफ्ट कर देते थे।

दरअसल, इलाके में लगातार मोबाइल गायब होने और चोरी होने के जानकारी पुलिस को मिल रही थी। कई मोबाइल के लिए पुलिस की Technical टीम लगी हुई थी।

चोरी के मोबाइल के लोकेशन मिलने के बाद पुलिस में पूरे मामले का खुलासा किया है। पलंग पुलिस चोरी के Mobile को बरामद करने के लिए एक तरफ से अभियान चला रही है।

Share This Article