
रांची: यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल द्वारा अस्थायी रूप से निरस्त की गई हटिया सांकी के बीच पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। अपरिहार्य कारणों से अस्थायी रूप से रद्द की गई ट्रेन संख्या 58663 / 58664/58665/58666 हटिया सांकी हटिया पैसेंजर का परिचालन 1 जुलाई से अपने निर्धारित समय एवं मार्ग के अनुसार पुनः बहाल कर दिया गया है।

