आदित्य साहू ने भाजपा के मीडिया विभाग की गतिविधियों का लिया जायजा

रांची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मीडिया विभाग का निरीक्षण किया और पार्टी गतिविधियों को जनता तक पहुंचाने में गंभीरता और जवाबदेही पर जोर दिया यह गया है

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बुधवार को पार्टी के मीडिया विभाग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया विभाग में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी का मीडिया विंग एक महत्वपूर्ण विभाग है। इसका काम केंद्र सरकार और पार्टी की गतिविधियों को जनता तक पहुंचाना है। यह काम गंभीरता और जवाबदेही के साथ होना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा,अविनेश कुमार, दीनदयाल वर्णवाल और शोभा यादव उपस्थित रहीं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।