झारखंड

पलामू पुलिस के हाथ लगा 15 लाख के इनामी नक्सली का बैग, 2 TSPC नक्सली गिरफ्तार

इससे पहले मुठभेड़ में शामिल एक और नक्सली को पलामू पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था

पलामू: पलामू पुलिस ने TSPC के दो नक्सलियों को गिरफ्तार (Maoists arrested) किया है। जिनके पास से पुलिस ने 15 लाख के इनामी नक्सली कमांडर (Naxalite Commander) आक्रमण गंझू का बैग भी बरामद किया है।

क्या है बैग में ?

इस बैग में नगद के साथ ही नक्सल संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी है। इससे पहले मुठभेड़ (Muthbed) में शामिल एक और नक्सली को पलामू पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था।

चतरा पुलिस से छुटे तो पलामू पुलिस ने पकड़ा

7 जुलाई को पलामू चतरा सीमा पर अनगड़ा जंगल में पुलिस और TSPC की नक्सलियो के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ (Encounter) के बाद पुलिस ने मौके से कई नक्सल सामग्री बरामद किया था।

मुठभेड़ के बाद से पलामू पुलिस ने भी सीमावर्ती इलाके में सर्च अभियान (Search Operation) शुरू किया था। इसी सर्च अभियान में शनिवार को पलामू पुलिस ने TSPC के कमांडर संतोष भुइयां को गिरफ्तार किया था।

शनिवार की देर रात पलामू पुलिस ने मुठभेड़ की घटना में शामिल और कमांडर आक्रमण गंझू को भागने में मदद करने वाले बंसत सिंह और मिथिलेश भुइयां (Bansat Singh and Mithilesh Bhuiyan) को गिरफ्तार किया है। दोनों मनातू थाना क्षेत्र के नागद के रहने वाले हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker