झारखंड

रांची में होली मना रहे थे पुलिस के जवान, फिर मची ‘भगदड़’, झाल, मंजीरा छोड़कर भागे, देखें Video

आइजी आवास में होली मना रहे पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों का हमला

रांची: रांची के आइजी आवास में होली मना रहे पुलिसकर्मियों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

इस दौरान आवासीय परिषद में गाना-बजाना चल रहा था। हमले के बाद लोग ढोलक, झाल, मंजीरा छोड़कर भागे।

इसके बावजूद कई लोग मधुमक्खियों के डंक के शिकार हो गए। इस दौरान परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

बताया जाता है कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पुलिसकर्मी और कई पदाधिकारी शनिवार को आइजी आवास में होली मना रहे थे।

सब नाच-गान और एक दूसरे को रंग लगाने में व्यस्त थे। इस बीच मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया।

भाग कर खुद को कार में कर लिया बंद

ससे पुलिसकर्मियों को इधर-उधर भागना पड़ा। किसी ने कमरे में घुसकर अपने को बचाया। किसी ने भाग कर खुद को कार में बंद कर लिया।

इधर-उधर भागने के दौरान कुछ पुलिसकर्मी गिर गए। कुछ को हल्की चोटें भी लगी। वहीं कुछ लोगों को मधुमक्खियों ने डंक मार दिया था। सभी को नजदीक के अस्पताल भेजा गया है।

होली खेलने निकले थे पुलिस के जवान

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि हमारा सबसे पहले काम ला एंड आर्डर और जनता की सुरक्षा है। उसमें से जो समय मिलता है, उसमें हम लोग सौहार्द के साथ होली मनाते हैं।

इसमें हर समुदाय और धर्म के लोग होली मनाते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस के जवान व कुछ अधिकारी रंग और गुलाल लेकर होली मनाने निकले थे।

यह लोग अलग-अलग अधिकारियों के आवास पर जाकर गाना-बजाना कर रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गई।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker