रांची में पुलिस ने गोवंशीय पशु किया बरामद, एक गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के पुंदाग ओपी पुलिस ने पिकअप पर लदे नौ गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तस्करी कर ये पशु ले जाये जा रहे थे। पुलिस ने रविवार देर रात पिकअप चालक बेड़ो निवासी आजम को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पुलिस को चालक ने बताया कि वह पशुओं को बुंडू से रांची के हिंदपीढ़ी ले जा रहा था। चालक से पूछताछ की जा रही है।

ओपी प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन में अवैध रूप से पशुओं को ले जाया जा रहा है।

सूचना के बाद पिकअप वैन का पीछा कर उसे पकड़ा गया।

जांच करने के क्रम पिकअप वैन पर लदे नौ गोवंशीय पशु बरामद किया गया। चालक को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article