झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम आम सभा 30 अगस्त को

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम आम सभा रविवार को रांची में होगी। संविधान संशोधन, आचार संहिता, संगठन की समीक्षा और आगामी कार्ययोजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025-27 की प्रथम आम सभा रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आहूत की गई है। आम सभा को लेकर सम्मेलन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने बताया कि आम सभा में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया जाएगा। विशेष रूप से संविधान संशोधन एवं आचार संहिता पर गंभीर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सम्मेलन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा।आम सभा में समाज हित से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा समाजसेवा के कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय सम्मेलन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन की भावी दिशा एवं कार्ययोजनाओं पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से ही संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की जा सकती है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।