
झारखंड: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की हार नहीं है। यह हार महागठबंधन की है। इस चुनाव में धोखा और विश्वासघात महागठबंधन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुआ है।
उन्होंने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री इसकी जांच करेंगे और दोषी पर कार्रवाई करेंगे। केशव महतो कमलेश कांग्रेस शनिवार को विधायक दल के नेता, उप नेता, तीन मत्रियों और सात अन्य विधायकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे।
कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर भाजपा और राजद की ओर से कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू और विधायकों पर लगाए जा रहे आरोप निराधार और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

