झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज, JMM दोनों सीटों पर उतार सकती है उम्मीदवार

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर Jharkhand Mukti Morcha ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने के संकेत दिए, Vinod Pandey के बयान से सियासी हलचल तेज हुई

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rajya Sabha Elections : झारखंड की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने संकेत दिए हैं कि वह आगामी चुनाव में दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है।

पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इसको लेकर जो चर्चाएं चल रही हैं, उनमें सच्चाई है। उन्होंने बताया कि गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल मौजूद है, जिससे दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारना संभव है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय गठबंधन की बैठक में लिया जाएगा। बैठक के दौरान सहयोगी दलों को यह समझाया जाएगा कि JMM दोनों सीटों पर उम्मीदवार क्यों उतारना चाहती है।

विनोद पांडेय ने कहा कि राज्य में JMM सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी है, इसलिए वह गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभा रही है। ऐसे में पार्टी दोनों सीटों पर दावा पेश करने की रणनीति बना रही है।

फिलहाल इस बयान के बाद झारखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक समीकरण और स्पष्ट हो सकते हैं।

 

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।