BREAKING: भाजपा समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवाणी का नामांकन मंजूर

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, परिमल नाथवाणी का नामांकन मंजूर होने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया, कांग्रेस विरोध के बीच चुनावी समीकरण बदले।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा समर्थित राज्यसभा उम्मीदवार परिमल नाथवाणी का नामांकन मंजूर कर लिया गया है। उनके नामांकन को रिटर्निंग ऑफिसर ने हरी झंडी दे दी है। उनके नामांकन पत्र में त्रुटियां पाये जाने के बाद उनका नामांकन होल्ड पर था। कांग्रेस नेता उनका नामांकन रद्द किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। गौरतलब है कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीट खाली है। लेकिन उम्मीदवार तीन हैं। परिमल नाथवानी जो कि एक निर्दलीय उम्मीदवार हैं, उन्हें बीजेपी का समर्थन प्राप्त ह। वहीं गठबंधन की तरफ से झामुमो से बैद्यनाथ राम और कांग्रेस से प्रणव झा चुनावी मैदान में हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।