
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए मतदान शुरू हो चुका है। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म है और दोनों गठबंधनों ने अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। भाजपा विधायक रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल से बस के जरिए विधानसभा के लिए रवाना हुए। वहीं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री भी झारखंड में मौजूद हैं और भाजपा विधायकों के साथ लगातार संपर्क में नजर आ रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव में कुल 81 विधायक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। दूसरी सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बीच सीधा मुकाबला है। मतदान विधानसभा के कमरा नंबर 042 में कराया जा रहा है।

