उत्तर प्रदेश से झारखंड लाया गया गुटखा, दर्जनों कार्टून पुलिस ने किया जब्त

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: झारखंड में गुटका और सिगरेट सरकार ने प्रतिबंधित किया है। अब इसकी तस्करी बड़े पैमाने पर हो रही है।

मंगलवार को रामगढ़ पुलिस ने गुटखा लगा हुआ एक ट्रक जप्त किया, तो इस तस्कर गिरोह के नेटवर्क का भी खुलासा हुआ।

तस्करों के तार उत्तर प्रदेश से जुड़ गए। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक चालक सूरज यादव को भी हिरासत में ले लिया गया है।

जब तक ट्रक (एनएल 01 एए 0782) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गुटखा लादकर झारखंड पहुंचा था। गुटखा से भरे हुए कई कार्टून उसे रामगढ़ और जमशेदपुर पहुंचाना था।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की जांच

पुलिस को गुप्त सूचना मिली की प्रतिबंधित गुटखा के कई कार्टून रामगढ़ में उतरने वाले हैं।

इसके बाद शहर के न्यू बस स्टैंड के पास पुलिस ने उस ट्रक को रुकवाया।

जांच के दौरान पता चला कि प्रतिबंधित गुटखा रामगढ़ शहर में उतार दिया गया है। इसके बाद वह ट्रक जमशेदपुर के लिए निकल पड़ा था। लेकिन बीच में ही पुलिस ने उसे दबोचा।

नेहरू रोड के सूरज ट्रांसपोर्ट में उतारे गए थे दर्जनों कार्टून

ट्रक ड्राइवर सूरज यादव ने बताया कि गाजियाबाद से चलकर वह सीधे रामगढ़ में ही रुका था।

यहां नेहरू रोड स्थित सूरज ट्रांसपोर्ट में उसे माल उतारना था।

आधा माल उसने यहां उतारा था और बाकी का आधा जमशेदपुर में खाली करना था।

उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसे यह नहीं पता था कि ट्रक में क्या लदा है।

उसे ट्रांसपोर्टर के द्वारा सिर्फ निर्धारित स्थान पर माल गिराने के एवज में पैसे मिलते हैं। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर सूरज ट्रांसपोर्ट में छापेमारी की।

Share This Article