रामगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिली गर्भवती की लाश

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pregnant body found on railway track: रांची रोड रेलवे स्टेशन और बरकाकाना जंक्शन रेल खंड पर एक गर्भवती युवती का शव (Pregnant body) मिला है।

रामगढ़ थाना प्रभारी Krishna Kumar  ने बताया कि 12 अक्टूबर को रांची रोड रेलवे स्टेशन से एक KM दूर बरकाकाना रूट पर 18 वर्षीय युवती का शव मिला था।

उसके सिर पर चोट लगी थी। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस ने उसके गले पर निशान भी पाए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, तो पूरा माजरा साफ हो गया।

हत्या का प्रतीक हो रहा है मामला

प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या (Murder) का प्रतीक हो रहा है। महिला लगभग 8 महीने की गर्भवती थी, जिसे मेडिकल टीम ने स्पष्ट किया है।

पुलिस को घटनास्थल पर ऐसा कोई दस्तावेज और सुराग नहीं मिला, जिससे महिला का नाम पता स्पष्ट हो सके। पुलिस ने आसपास के सभी इलाकों में छानबीन की और महिला की तस्वीर दिखाई लेकिन किसी ने भी उसकी पहचान नहीं की।

अब पुलिस महिला के पूरे हुलिए को Media में प्रकाशित करा रही है। साथ ही सभी थानों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार पहचान होने के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

Share This Article