लॉटरी के जरिए 286 लाभुकों को दिया जाएगा आवासों का आवंटन पत्र, अब…

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Allotment letter of houses through lottery: राजधानी रांची के इस्लामनगर में नगर निगम की ओर से Lottery के माध्यम से सोमवार से 286 लाभुकों के आवासों का आवंटन पत्र (Allotment letter) जारी किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, रांची नगर निगम (Ranchi Municipal Corporation) क्रमवार पत्र देगा। हर दिन 50 लाभुकों को निगम कार्यालय में पत्र दिया जाएगा।

15 अक्टूबर को नहीं हो सका था आवंटन

निगम के सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार बताया कि विस्थापितों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी तृतीय घटक में इस्लामनगर AHP में बने घर 286 लाभुकों को लॉटरी से पूर्व में आवंटित किया गया था।

15 अक्तूबर को आवंटन पत्र वितरण की इस्लामनगर सामुदायिक भवन (Islamnagar Community Hall) में तैयारी की गई थी। लेकिन, हो-हंगामा के कारण निगम के कर्मचारी वापस चले गए और आवासों का आवंटन नहीं हो सका।

Share This Article