झारखंड में गर्मी ने दी दस्तक, तापमान में लगातार बढ़ोतरी

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Change In Weather : झारखंड में मौसम तेजी से बदल रहा है और गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। राज्य में एक दिन में न्यूनतम तापमान करीब 2 Degree Celsius बढ़ गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन गर्मी का असर धीरे-धीरे महसूस किया जाने लगा है।

रांची में तापमान में तेज बढ़ोतरी

राजधानी Ranchi का उच्चतम तापमान 3.1 डिग्री बढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह 14.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।

राज्य के अन्य शहरों में भी बढ़ी गर्मी

Jameshdpur का उच्चतम तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 32.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।

Daltonganj का तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में फरवरी के अंत तक तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी के असर को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत होगी।

Share This Article