तिलक और आजाद की जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया नमन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश की आजादी में सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें नमन किया।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर दोनों विभूतियों को याद किया।

उन्होंने कहा कि ‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूंगा’ के उद्घोष से स्वराज की अलख जगाने वाले निर्भीक और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सच्चे राष्ट्रवादी, शिक्षाविद और समाज सुधारक बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।

उन्होंने आजाद देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन होम कर देने वाले, साहस व वीरता के प्रतीक, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें भी नमन।

Share This Article