देश के लिए पदक हासिल कर सर्वत्र उत्साह का माहौल बनाया: राज्यपाल

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक में पदक जीतने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

राज्यपाल ने टोक्यो ओलिंपिक में देश के नाम कांस्य पदक अर्जित करने के लिए अनेकानेक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने एक लंबे अंतराल के बाद ओलिंपिक में देश के लिए पदक हासिल कर सर्वत्र उत्साह का माहौल बनाया है।

सभी लोग उनके इस उपलब्धि से हर्षित हैं। इस टीम ने देश को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।

गौरतलब है कि टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।

वहीं, इस जीत के बाद पूरे देश में खुशी का माहौल है। झारखंड के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है।

हालांकि झारखंड के खेलप्रेमी भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमिफाइनल में अर्जेंटीना से हार के बाद थोड़े मायूस जरूर हैं। लेकिन आज की इस जीत ने उनके चेहरे पर मुस्कान लौटा दी।

Share This Article