रांची का युवक बोकारो की लड़की से शादी का वादा कर 2 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंंध, अब कर रहा इंकार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : बालीडीह थाना इलाके के रहने वाली एक इंटर की छात्रा की दोस्ती रांची के रहने वाले युवक के सोशल मीडिया (Social Media) से हुई थी। दोनों की दोस्ती दो साल पहले प्यार में तब्दील हो गया।

उसके बाद दोनों को रांची और बोकारो में मिलना शुरू हो गया। दो वर्षों तक युवक शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंंध (Physical relationship) भी बनाता रहा।

हाल में जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई, तो उसके घरवालों ने युवक पर शादी का दबाव बनाने लगे। जिसके बाद युवक शादी से इंकार कर गया।

युवक ने उसे मिलने के लिए रांची बुलाया

घटना को लेकर पीड़िता अपने परिजनों के साथ बोकारो महिला थाना पहुंचकर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज (FIR registered) कराया। आरोपी युवक राेहित कुमार साहू रांची के हटिया थाना इलाके के हेथू गांव का रहने वाला है।

युवती का आरोप है कि दोस्ती होने के बाद युवक ने उसे मिलने के लिए रांची बुलाया। जब वह रांची गई, तो युवक कई जगह घुमाने ले गया।

Share This Article