हेमंत सोरेन से आयुष एसोसिएशन ऑफ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

AYUSH Association of Jharkhand Met CM: मुख्यमंत्री Hemant Soren से झारखंड मंत्रालय में मंगलवार काे झारखंड आयुष मेडिकल एसोसिएशन और आयुष एसोसिएशन ऑफ झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन (memorandum) सौंपकर उसके निदान के लिए पहल करने का आग्रह किया।

राज्य आयुष परामर्श दात्री समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार की उपस्थिति में मुख्यमंत्री से भेंट करने गए प्रतिनिधिमंडल में डॉ आनंद शाही, डॉ देवेंद्र नाथ तिवारी, डॉ गौतम कुमार, डॉ शैलेंद्र कुमार राय, डॉ मोना सिंह, डॉ नेहा, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ नितिन कुमार, डॉ विजय तिवारी और Ayush Association of Jharkhand  के सचिव डॉ मुकेश चंद्र शामिल थे।

Share This Article