द्रौपदी मुर्मू से मिले हेमंत सोरेन

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने रविवार को देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उनके दिल्ली स्थित आवास में मुलाकात की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी। इस दौरान राष्ट्रपति ने काफी देर तक बात की।

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत ने उन्हें ट्वीट (Tweet) कर बधाई दी थी।

राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक बधाई

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया।

देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने पर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को हार्दिक बधाई। भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद सिदो-कान्हू की वीर भूमि तथा समस्त झारखण्डवासियों की ओर से आपको जोहार।

Share This Article