पूजा-दीपावली-छठ के लिए रांची-कामाख्या स्पेशल ट्रेन

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand News: त्योहारों के सीजन में पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची-कामाख्या-रांची रूट पर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेन रांची से 27 सितंबर से 1 नवंबर तक हर शनिवार को कुल 6 ट्रिप्स करेगी। रांची से ट्रेन रात 9:10 बजे रवाना होगी।

वहीं, कामाख्या से यह ट्रेन 29 सितंबर से 3 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी। कामाख्या से ट्रेन रात 2:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन मंगलवार सुबह 4:40 बजे रांची पहुंचेगी।

यात्रियों के लिए खास इंतजाम

यह स्पेशल ट्रेन त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई है, ताकि पूजा और छठ जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे पहले से टिकट बुक कर लें ताकि आखिरी समय की परेशानी से बचा जा सके।

Share This Article