अब हर एक माह रांची आयेंगे तेजस्वी यादव

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड की 25 विधानसभा सीटों पर खुद को मजबूत करेगा।

प्रत्येक माह के तीसरे रविवार और सोमवार को तेजस्वी यादव रांची में रहकर पार्टी की मजबूती की समीक्षा करेंगे।

यह बात राजद के प्रधान महासचिव और पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि 30 साल से राजद है लेकिन झारखंड में इसे अपेक्षित मजबूती नहीं दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि जहां जहां राजद का जनाधार रहा है वहां ग्रासरूट पर पार्टी काम करेगी। जनता के लिए पार्टी अभियान चलाएगा।

ऐसी 25 सीटें चिन्हित की गई है। झारखंड में पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। इसे लेकर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि एक दिन पूर्व राजद के नेताओं के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूती के लिए टास्क दिया गया है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार आदि मौजूद थे।

Share This Article