रांची के इस दुर्गा पूजा पंडाल में लगी विधायक कल्पना सोरेन की प्रतिमा

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Kalpana Soren’s statue: राजधानी रांची में दुर्गा पूजा के दौरान एक अनोखी पहल देखने को मिल रही है।

दरअसल यहां नामकुम इलाके में जय माता दी दुर्गा पूजा समिति (Jai Mata Di Durga Puja Committee) द्वारा बनाए गए पूजा पंडाल में महिलाओं की प्रतिमाओं के माध्यम से नारी शक्ति को सम्मान दिया गया है।

यहां पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी Kalpana Soren की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है, जिन्हें देवी दुर्गा के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

कल्पना को देवी स्वरूप में दिखाया गया

इसके साथ ही रोहिणी आचार्य, विनेश फोगाट जैसी महिलाओं की भी प्रतिमाएं लगाई गई हैं, जिन्हें देवी स्वरूप में दिखाया गया है।

इस अनूठे पंडाल का उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि घर की महिलाओं को देवी के रूप में देखा जाए और उनका सम्मान किया जाए।

पूजा समिति के अध्यक्ष Vinod Singh ने बताया कि इस प्रकार की प्रतिमाओं को स्थापित कर महिलाओं की शक्ति और उनके योगदान को सराहा गया है, ताकि समाज में महिलाओं को प्रोत्साहन और सम्मान मिले।

Share This Article