राज्यपाल से मिले बीएयू के कुलपति

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल रमेश बैस से बुधवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओंकार नाथ सिंह और सोका विश्वविद्यालय, जापान के पूर्व अध्यक्ष एवं टीम लीडर डॉ. योशीहिसा बाबा ने राजभवन में मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, रांची एवं सोका विश्वविद्यालय, जापान के बीच कृषि, वानिकी आदि विभिन्न क्षेत्रों में हुए एमओयू की जानकारी दी।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी, राज्यपाल के आप्त सचिव अशोक शाजवान, वाई ओजेकी, अंतरराष्ट्रीय मामलों का कार्यालय, सोका गकाई सहित जापानी प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share This Article