हजारीबाग DC और DDC ने वज्रगृह का लिया जायजा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को उपायुक्त नैंसी सहाय व उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने बाजार समिति में बनाए गए वज्रगृह का दौरा किया।

इस दौरान मतपेटिका,स्ट्रांग रूम एवं अन्य महत्वपूर्ण तैयारियों का निरीक्षण किया।

उपायुक्त ने मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बाजार समिति परिसर भ्रमण के क्रम आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं एवं अन्य उपस्थित थे।

Share This Article