भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र में चलाएगी पोषण अभियान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से पूरे प्रदेश में 19 अप्रैल को चलाए जाने वाले पोषण अभियान के लिए शनिवार को मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में केंद्र द्वारा निर्देशित पोषण अभियान पूरे प्रदेश के हर आंगनवाड़ी तथा उन क्षेत्रों में विशेष तौर पर जहां बच्चों का कुपोषण के कारण उनका शारीरिक विकास सही ढंग से नहीं हो पाता है।

अभियान में गर्भवती महिलाएं इत्यादि को पोषण सामग्री वितरण किया जाएगा। ताकि हमारे देश में कुपोषण से हो रही समस्याएं को दूर किया जा सके।

यह अभियान पूरे देश में महिला मोर्चा के द्वारा 19 अप्रैल को चलाया जा रहा है। बैठक में प्रदेश महामंत्री मंजू लता दुबे ,डॉ सीमा सिंह, रूपा सिंह, सरिता पांडेय, रेनू तिर्की, मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी सहित अन्य उपस्थित थीं।

Share This Article