ED ने बैंक धोखाधड़ी मामले में रांची से बिल्डर सरावगी को किया गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बैंक धोखाधड़ी मामले में ज्ञान प्रकाश सरावगी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

ईडी सूत्रों ने बताया कि उन्हें मंगलवार को 31.24 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया।

ईडी ने उसके पुलिस रिमांड के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले सीबीआई ने 2018-19 में ज्ञान प्रकाश सरावगी और उसके साथियों के खिलाफ बैंक ऑफ इंडिया से 31.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन प्राथमिकी दर्ज की थी।

बैंकों के साथ की गई पीएमएलए के तहत पूछताछ से पता चला कि आरोपितों ने अन्य बैंकों के साथ 75 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी की है।

ज्ञान प्रकाश सरावगी और उसके सहयोगियों ने मेसर्स सनबीम डीलर्स प्रा. लिमिटेड, मेसर्स ग्लोबल ट्रेडर्स, मेसर्स बद्री केदार उद्योग प्रा लिमिटेड, मेसर्स सरावगी बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स, मेसर्स श्रीराम कॉमट्रेड प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स द्वारिकाधीश उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर बैंक ऑफ इंडिया के साथ-साथ यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को धोखा दिया।

Share This Article