HEC के MD जीके पिल्लई के निधन पर JSCA ने जताया शोक

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के हटिया स्थित एचइसी के पूर्व अध्यक्ष सह एमडी जीके पिल्लई के निधन पर मंगलवार को जेएससीए ने शोक जताया है।

जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने उनकी मृत्यु पर गहरा शोक जाहिर करते हुए उनके परिजनों से फोन पर बात करते हुए अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

पिल्लई की आत्मा की शांति के लिए जेएससीए स्टेडियम परिसर में शोक सभा का भी आयोजन किया गया।

शोक सभा में जेएससीए सचिव संजय सहाय, उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, सीईओ एके सिंह, किशोर चंद्र, आजीवन सदस्य सुनील सिंह, सुरेश कुमार, पंकज सहाय, सुरेंद्र कुमार, प्रिया ओझा के अलावा अंडर-19 के ब्वॉयज और झारखंड महिला टी-20 में खेल रही सभी महिला खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखा।

इस मौके पर उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि पिल्लई के चलते इतना शानदार स्टेडियम आज यहां है। इसके निर्माण में उनका योगदान अमिट रहेगा।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से कोयंबटूर (केरल) के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में जीके पिल्लई का निधन हो गया।

पिल्लई ने एचइसी को बेहतर करने की जिम्मेदारी लेने के साथ-साथ धुर्वा स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई थी।

Share This Article